उत्तराखंड समाचार

पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस कार्यालय की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण

चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए देयकों को समय से भुगतान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया

रुद्रप्रयाग। आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे द्वारा पुलिस कार्यालय की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित शाखाओं के निरीक्षण अवसर पर उपस्थित कार्मिकों के कार्यवितरण एवं उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गयी। प्रधान लिपिक शाखा का निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम पत्रावली इंडेक्स रजिस्टर व विभिन्न पत्रावलियों/ रजिस्टरों को चैक कर पत्रावलियों के रख रखाव, स्टेशनरी व अन्य सामग्री वितरण का स्टॉक चेक किया गया। लम्बित प्रारम्भिक जांचों का समय से निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये। कार्मिकों के सेवाभिलेखों का निरीक्षण कर अद्यावधिक रखे जाने के निर्देश दिये गये। दण्ड/प्रमोशन, रिवार्ड आदि प्रविष्टियों को चैक कर चरित्र पंजिकाओं को एचआरएमएस के तहत ऑनलाइन अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान समय में कार्मिकों के सेवाभिलेखों को ऑनलाइन किये जाने की प्रगति चेक कर, इस कार्य को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। लम्बित प्रारम्भिक जाँचों एवं दण्ड आदि से सम्बन्धित समस्त पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस परिवार के मृतक आश्रितों के परिजनों की पेंशन, नौकरी व अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति से सम्बन्धित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए देयकों को समय से भुगतान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। स्थानीय अभिसूचना इकाई रुद्रप्रयाग के कार्यालय का निरीक्षण कर विदेशियों के पंजीकरण जनपद में स्टे अवधि सम्बन्धी जानकारी ली गयी। संचार शाखा व पुलिस कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल सम्बन्धित थानों को प्रेषित किये जाने व उस पर हुई कार्यवाही का फीडबैक लिये जाने के निर्देश दिये गये। डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होने वाले कॉल्स पर त्वरित रिस्पांस किये जाने व एमडीटी कार्यकारी दशा में रखे जाने के निर्देश दिये गये। सीसीटीवी कैमरों की निरन्तर मॉनीटरिंग किये जाने के निर्देश दिये गये। आंकिक शाखा के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की जीपीएफ/एनपीएस बुक्स का अवलोकन कर उन्हें अपडेट करने, कर्मचारियों के लम्बित यात्रा भत्ता देयक चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एरियर तथा निर्माण कार्यों सम्बन्धी बिलों का शीघ्र भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कार्मिकों को गुड वर्क पर मिलने वाले पारितोषिक को रिवार्ड रजिस्टर में समय से अद्यावधिक करने हेतु वाचक, प्रधान लिपिक, आंकिक शाखा को आपस में समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय से प्रात होने वाले दिशा निर्देशों व दी जाने वाली सूचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रेषित किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। सभी शाखा प्रभारियों को अधीनस्थ कार्मिकों का कार्यवितरण करवाते हुए दिये गये दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से किये जाने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464