देश

बक्सर थर्मल परियोजना ने निर्माण के अग्रिम चरण में किया प्रवेश

परियोजना का निर्माण 10,439.09 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा

देहरादून,18 जनवरी। एसजेवीएन की बिहार में 1320 मेगावाट की बक्सर थर्मल पावर परियोजना ने पहली बॉयलर इकाई के लिए सीलिंग गिर्डर (1400 टन) की जैकिंग अप के साथ आज एक और माईलस्‍टोन हासिल किया। नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने इस गतिविधि को कंपनी के कारपोरेट मुख्यालय, शिमला  से वर्चुअली एक्विवेट किया। नन्‍द लाल शर्मा ने अवगत कराया कि इस जैकिंग अप गतिविधि के साथ, परियोजना की पहली बॉयलर इकाई ने अपना स्‍वरूप लेना प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी तथा प्रत्येक चरण में सीलिंग गि‍र्डर बायलर असेंबली में प्रेशर पार्ट्स एवं अन्य घटकों को जोड़ने के लिए जैक अप और जैक डाउन करेगा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए नन्‍द लाल शर्मा ने परियोजना की पहली इकाई को जून 2023 और दूसरी इकाई को जनवरी 2024 तक शेड्यूल के अनुसार पूरा करने की एसटीपीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री शर्मा ने आगे बताया कि परियोजना पर 4617.45 करोड़ रुपए का कैपिटल एक्‍सपेंड‍िचर पहले ही व्‍यय कर दिया है।  वर्ष 2021-22 के दौरान, अब तक 2619.06 करोड़ रुपए का कैपिटल एक्‍सपेंड‍िचर किया जा चुका है। इस परियोजना का निर्माण 10,439.09 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रीमती गीता कपूर, निदेशक (कार्मिक), एसपी बंसल, निदेशक (सिविल), एके सिंह, निदेशक (वित्त) और सुशील शर्मा, निदेशक (विद्युत) भी वर्चुअली उपस्थित रहे। परियोजना स्थल बक्सर पर संजीव सूद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसएल शर्मा, मुख्य वित्त अधिकारी और एसजेवीएन थर्मल प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एनवाईसी के अधिकारी और एलएंडटी एवं एलएमबी के वरिष्‍ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581