उत्तराखंड समाचार

चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान दें युवा

औपचारिक रूप से 24 सितंबर 1969 को प्रारंभ किया गया।

फरीदाबाद। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने की। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के यूथ अफेयर्स और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसे औपचारिक रूप से 24 सितंबर 1969 को प्रारंभ किया गया। यह ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के युवा छात्र छात्राओं को अवसर प्रदान करता है। भारत के कॉलेजों और विश्वविद्यालय स्तर पर तकनीकी संस्थान, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न सरकारी नेतृत्व वाली सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एवम एक सक्रिय सदस्य होने के नाते इन छात्र स्वयंसेवकों के पास एक कुशल सामाजिक नेता, कुशल प्रशासक और मानव स्वभाव को समझने वाले व्यक्ति होने का प्रदर्शन और अनुभव प्राप्त होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना से आज देश भर से तीस लाख भी अधिक युवा ओपचारिक रूप से जुड़ कर विभिन्न सामाजिक सेवाओं से व्यक्तित्व विकास कर नेतृत्व क्षमता को उन्नत बना रहे हैं। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी सौ प्रतिभागियों से कहा कि आप राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत समाज से नशा और पर्यावरण प्रदूषण दूर करने में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। रक्तदान, अंगदान, देहदान, नेत्रदान जागरूकता बढ़ाने सहित एच आई वी एड्स एवम टी बी मुक्त समाज निर्माण में सशक्त माध्यम से अपनी ऊर्जा का प्रयोग करें। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नैतिक एवम सामाजिक मूल्यों को स्थापित कराने में सांझीदारी और भागीदारी को सुनिश्चित करवाएं। समाज और देश को अपने युवाओं से बहुत अपेक्षाएं है और एन एस एस से जुड़े होने के नाते हम सभी ऐसा कर पाने में सक्षम हैं। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि सात दिवसीय शिविर का संचालन प्राध्यापिका सीमा और प्राध्यापक सुनील भारद्वाज कर रहे हैं। शिविर में विभिन्न प्राध्यापकों जितेंद्र कुमार, सरिता डूडेजा, ममता गौड़ तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी सहयोग किया। शिविर में प्रथम और द्वितीय इकाई के सौ वॉलंटियर्स ने प्रातःकालीन सत्र में योगाभ्यास किया। तत्पश्चात विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया तथा सेकेंड फ्लोर एवम छतों की सफाई भी की। प्राचार्य मनचंदा ने शिविर में सम्मिलित होकर जागरूक होने और अन्य सदस्यों को जागरूक करने के सभी स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों और सभी उपस्थित स्टाफ सदस्यों का भी स्वागत और अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581