उत्तराखंड समाचार

स्कॉच अवार्ड-2023 के लिए जिलाधिकारी सम्मानित

प्रबंध निदेशक स्कॉच समूह श्री दीपक दलाल ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र को बधाई देते हुए कहा कि स्कॉच अवार्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है।

सहारनपुर, 18 नवम्बर। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को दिल्ली स्थित कॉन्सटिट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया में आयोजित 95 वें स्कॉच समिट में नेपियर घास के प्रोजेक्ट के लिए स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रबंध निदेशक स्कॉच समूह श्री दीपक दलाल ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र को बधाई देते हुए कहा कि स्कॉच अवार्ड एक प्रतिष्ठित सम्मान है। उन्होंने जिलाधिकारी को सभी मूल्यांकन चरणों में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरा करने पर भी बधाई दी। स्कॉच अवार्ड अपनी कठोर, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं निष्पक्ष परिणाम आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए जाना जाता है। डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि नेपियर घास का उत्पादन हरे चारे की निरंतर उपलब्धता के लिए आत्मनिर्भरता, विशेष रूप से पूरे वर्ष निराश्रित एवं आश्रित पशुओं के पोष्टिक आहार के रूप में बेहतर विकल्प है। उन्होने कहा कि नैपियर घास की बुआई को प्रोत्साहित किया जाए क्योंकि नैपियर घास का उत्पादन वर्ष भर किया जा सकता है। ये एक पौष्टिक चारा है जोकि न केवल खाद्यान्न आवश्यकता को पूर्ण करेगा बल्कि पशुओं को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। जिलाधिकारी ने सभी सहयोगी अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं, ग्राम प्रधान, कृषक बंधुओं एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधिगणों का नेपियर घास उगाने एवं वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। स्कॉच अवार्ड्स की स्थापना 2003 में उन लोगों, परियोजनाओं एवं संस्थानों को पहचानने के उद्देश्य से की गई थी जो भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। स्कॉच पुरस्कार न केवल असाधारण उपलब्धि हासिल करने वालों-संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित करता है, बल्कि प्रेरणादायक मार्गदर्शन और प्रेरक नेतृत्व को भी प्रोत्साहित करता है।

स्कोच पुरस्कार ‘स्कॉच ग्रुप’ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सर्वाेत्तम प्रयासों के लिए प्रदान किया जाता है। डिजिटल, वित्तीय एवं सामाजिक समावेशन, सुशासन, समांवेशी विकास, प्रौद्योगिकी तथा अनुप्रयोगों में उत्कृष्टता, परिवर्तन प्रबंधन, कॉर्पाेरेट नेतृत्व, नैगमिक शासन, नागरिक सेवा वितरण, क्षमता निर्माण, सशक्तिकरण एवं ऐसे अन्य सौम्य मुद्दे हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581