उत्तराखंड समाचारदेश

राज्यपाल ने किया प्रदेशवासियों से अंशदान देने का आह्वान

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य भूमि है

देहरादून 07 दिसम्बर। “सशस्त्र सेना झंडा दिवस” के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ब्रिगेडियर अमृत लाल (से नि) ने मुलाक़ात कर फ़्लैग लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झंडा कोष में सहयोग राशि देते हुए प्रदेशवासियों से भी अंशदान देने का आह्वान किया। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद दिलाता है। राज्यपाल ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में पूर्व सैनिक, वीरांगनाओं, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक ठोस व्यवस्था बनाई जाए। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस (स्वास्थ्य सेवाएं), सीएसडी कैंटीन सुविधा के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। राज्यपाल ने कहा कि विभाग पूर्व सैनिकों के फ़ोन नंबरों को संकलित कर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से उसे संकलित करे। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य भूमि है और हम सब का प्रयास होना चाहिए कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों की अधिक से अधिक सहायता की जाए। इस दौरान उपनिदेशक सैनिक कल्याण कर्नल एम.एस.जोधा(से नि), सूबेदार मेजर एम.एल.भट्ट, श्री हेमचंद्र चौबे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581