उत्तराखंड समाचार

अल्ट्रासाउंड केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश

अल्ट्रासांउण्ड केन्द्रों पर मानकों उल्ल्ंघन तथा अनियमितता पाये जाने की दशा में केन्द्रों को सीज करने को भी निर्देशित किया गया है।

देहरादून 07 दिसम्बर। जिलाधिकारी/समुचित प्राधिकारी जिला सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी) श्रीमती सोनिका ने जनपद में संचालित अल्ट्रासाउंड केंन्द्रों के पंजीकरण नवीनीकरण आवेदनों के क्रम में मानकों परिपालन की बारीकी से जांच करने के साथ ही केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अल्ट्रासांउण्ड केन्द्रों पर मानकों उल्ल्ंघन तथा अनियमितता पाये जाने की दशा में केन्द्रों को सीज करने को भी निर्देशित किया गया है।जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर नरेशचन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी ने जनपद के 04 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों, रूचि अल्ट्रासाउण्ड एण्ड कलर डापलर हरिद्वार रोड, रायल नर्सिंग होम एण्ड पाॅली क्लीनिक ईस्ट कैनाल रोड, कामरा यूरेनरी एण्ड सर्जिकल डिजीज सेन्टर इन्दर रोड एवं मार्डन डायग्नोस्टिक न्यू रोड देहरादून का औचक निरीक्षण किया गया। समिति द्वारा कामरा यूरेनरी एण्ड सर्जिकल डिजीज सेन्टर के पंजीयन के नवीनीकरण एवं केन्द्र पर 02 मशीन निष्प्रोज्य करने तथा अन्य कन्द्रों के पंजीयन नवीनीकरण के आवेदन के क्रम में केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. दिनेश चैहान, डाॅ. शालिनी डिमरी, डाॅ. ममता बहुगुणा होप संस्था से अनिल बिष्ट एवं बालाजी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581