उत्तराखंड समाचार

जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित

सेलाकुई में क्षेत्र में 220 केवीए सब स्टेशन का निर्माण की अद्यतन स्थिति पर अवगत कराया गया

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आयेाजित की गई। जिलाधिकारी ने गत बैठक में दिए गए निदेर्शों पर की गई कार्यवाही से अवगत होते हुए सम्बन्धित विभागों को उद्योग मित्र की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के सम्मुख हस्तकला/हथकरघा/ उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट उत्पादों को प्रस्तुत किया गया जिनका जिलाधिकारी एंव मुख्य विकास अधिकारी ने समिति के सदस्यों के साथ अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने नगर निगम को औद्योगिक आस्थान पटेलनगर में नालियों की सफाई एवं मरम्मत कार्यों जानकारी प्राप्त की गई जिस पर अवगत कराया गया कि क्षतिग्रस्त नाला/नालियों की मरम्मत हेतु आंगणन वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रेषित कर दिया गया है। औद्योगिक आस्थान मार्ग लालपुल पर अतिक्रमण सम्बन्धी उद्योग मित्र की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने मौका मुआवना करने के निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान सेलाकुई में शौचालय निर्माण में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकूल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को शौचालय निर्माण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। सेलाकुई में क्षेत्र में 220 केवीए सब स्टेशन का निर्माण की अद्यतन स्थिति पर अवगत कराया गया कि परियोजना टैण्डर प्रक्रिया गतिमान में जून 2023 तक कार्य प्रारम्भ होने की जानकारी दी गई। औद्योगिक आस्थान सेलाकुई में पार्किंग व्यवस्था, पार्क आदि बनाने की मांग पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार आद्योगिक आस्थान लांघा रोड विकासनगर में मूलभूत सुविधाएं नाली निर्माण बाउण्ड्रीवाल, स्ट्रीट लाईट आदि मागों पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी नगर पंचायत/महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उद्योग मित्रों द्वारा मौहब्बेवाला औद्यागिक क्षेत्र में सहारनपुर रोड से टाइटन वाच वाली सउ़क पर कट के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने एनएचआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को मौका मुआवना कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री वरूणा, पंकज गुप्ता, जिला महाप्रबन्धक उद्योग अंजली रावत, क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकूल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं उद्योग मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581