उत्तराखंड समाचार

पिथौरागढ़ में कई जगह लगे भूकंप के झटके

फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है

देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और नाचनी समेत कई हिस्सों में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार की सुबह 8:58 पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मेग्नीट्यूड मापी गई है। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581