उत्तराखंड समाचार

बरातियों की कार पलटने से बच्चे की मौत, मां सहित पांच घायल

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छोटी देवी को हायर सेंटर बौराड़ी रेफर किया गया है

कंडीसौड़/टिहरी। सांकरी के पास कार पलटने से वैभव की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी कमांद पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. रिंकी ने बताया कि अस्पताल में घायल सौणी देवी, छोटी देवी और ममता को भर्ती कराया गया था।
चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास बरातियों की कार सड़क पर पलट गई जिससे कार में सवार एक बच्चे की मौत हो गई जबकि बच्चे की मां सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी कमांद में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। सोमवार सुबह थौलधार ब्लाक के ग्राम नेरी से बैलगांव जा रही बरातियों की एक कार दोपहर करीब 1:30 बजे कमांद से आगे सांकरी के पास सड़क पर पलट गई, जिससे कार में सवार वैभव (12) पुत्र विरेंद्र निवासी ग्राम बरवाल गांव थौलधार ब्लॉक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार वैभव की मां ममता देवी (30) पत्नी विरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बरवाल गांव, रुकमणी देवी (60) पत्नी स्व. हरपूल सिंह निवासी ग्राम बमराड़ी, सौणी देवी (50) पत्नी किशन सिंह निवासी ग्राम ढसाण गांव, छोटी देवी (40) पत्नी चतर सिंह ग्राम कैंछू और कार चालक पूरण सिंह (32) निवासी उप्पू थौलधार जिला टिहरी घायल हो गए। क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक प्रवीन ने बताया कि सांकरी के पास कार पलटने से वैभव की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी कमांद पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. रिंकी ने बताया कि अस्पताल में घायल सौणी देवी, छोटी देवी और ममता को भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छोटी देवी को हायर सेंटर बौराड़ी रेफर किया गया है जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581