उत्तराखंड समाचार

बालश्रम उन्मूलन के लिये गठित जिला टास्कफोर्स की बैठक आयोजित

बाल श्रम टास्क फोर्स (डीटीएफ) द्वारा चिन्हित बच्चों के शैक्षणिक पुर्नवास क

देहरादून 26 सिंतबर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में बालश्रम उन्मूलन हेतु गठित जिला टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गयी। अपर जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निदेशों के अनुपालन में सम्बन्धित विभागों, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति आदि द्वारा दिये गये निर्देशो के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। बाल श्रम टास्क फोर्स (डीटीएफ) द्वारा जनपद में 06 बाल श्रमिक रेस्क्यू/चिन्हित किये गये जिनके नियोजको के विरूद्ध प्रथम सूचना रिर्पोट (एफआईआर) पुलिस विभा में दर्ज करायी गयी है। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बैठक मे निर्देश दिये गये कि जनपद में विगत 2-3 वर्षों में बनी अवैध बस्तीयों तथा उनमे रह रहें परिवारों/बाल श्रमिकों, कूड़ा बीनने वाले बच्चे, भृक्षावत्ति में लिप्त बच्चों की मैंपींग कर विस्तृत रिर्पोट तैयार की जाये। इस सम्बन्ध में एक हेल्पलाईन नं० जारी किया जाये। जिला प्रशासन द्वारा देहरादून क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित रिर्सोट/होटल आदि के निरीक्षण हेतु विभागों की एक टीम बनायी गयी है जिसमें अनाधिकृत स्पा सेन्टरों का भी निरीक्षण किया जायें, जिससे शहर में बढ़ रहें अपराधो पर रोक लग सके। तथा शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि बाल श्रम टास्क फोर्स (डीटीएफ) द्वारा चिन्हित बच्चों के शैक्षणिक पुर्नवास के सम्बन्ध में समयान्तर्ग कार्यवाही कर विस्तृत सूचना श्रम विभाग को उपलब्ध करायी जाये एवं नूकड़/नाटक के माध्यम से बाल श्रम, बाल भृक्षावत्ति, बाल नशाखोरी आदि के सम्बन्ध में लोगो का जागरूक किया जायें। बैठक में केके गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त, ऋषिकेश, श्रीमती मीना बिष्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून, बृजमोहन श्रम प्रवर्तन अधिकारी देहरादून, अश्वनी प्रा० श्रम प्रवर्तन अधिकारी देहरादून, आरपी उनियाल शिक्षा विभाग, डॉ. रश्मि कुलाश्रेष्ठ अध्यक्ष बाल कल्याण समिति देहरादून, सुरेश उनियाल, बचपन बचाओं, देहरादून, आदि उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581