उत्तराखंड समाचारधर्म

राज्यपाल ने किया शिव परिवार स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग

राज्यपाल ने कहा कि शिव पुराण के अनुसार शिव-शक्ति का संयोग ही परमात्मा है।

देहरादून 26 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ शिव परिवार स्थापना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने प्रथम नवरात्रि के अवसर पर 26 निराश्रित कन्याओं का पूजन किया। इसके साथ उन्होंने 25 दृष्टिदिव्यांग बच्चों से भी मुलाक़ात कर उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान NIVH देहरादून के दृष्टि दिव्यांग छात्रों ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। राज्यपाल ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनसे विचार साझा किए। राज्यपाल ने देश एवं प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के दिन अद्भुत संयोग है, जहां एक ओर प्रथम नवरात्रि की शुरुआत हो रही है वहीं सोमवार के दिन राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में शिवपरिवार की स्थापना की गई है। राज्यपाल ने कहा कि शिव पुराण के अनुसार शिव-शक्ति का संयोग ही परमात्मा है। उन्होंने कहा कि राजभवन प्रांगण स्थित शिवालय में शिवपरिवार को स्थापित करने का उद्देश्य उत्तराखण्ड और उत्तराखण्डवासियों के लिए शांति, समृद्धि और विकास के लिए कामना करना है। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर एवं परिवार के सदस्यों सहित अपर सचिव श्री राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, हंस फ़ाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं मंगला माता, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, श्रीमती हरलीन कौर, डॉ. अलकनंदा अशोक सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581