उत्तराखंड समाचारक्राइम

एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 39 हजार की नकदी

कमल खुराना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रुद्रपुर: व्यक्ति के खाते से एटीएम बदलकर 39 हजार रुपये पार कर लिए गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपितों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।न्यू इलाहाबाद बैंक गली, भगत सिंह चौक निवासी कमल खुराना पुत्र जय चंद्र खुराना ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक शाखा बिलासपुर में पत्नी मीना खुराना के साथ संयुक्त रूप से बचत खाता है। 22 सितंबर की दोपहर वह नैनीताल रोड स्थित पीएसी गेट के सामने एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था लेकिन रुपये नहीं निकले।एटीएम में तीन अज्ञात लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एटीएम बदल लिया। बाद में उसके एटीएम के जरिए 39 हजार रुपये निकाल लिए। इसका पता चलते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी।कमल खुराना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। साथ ही एटीएम में लगे सीसीटीवी खंगाल कर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।एटीएम से नकदी निकालने के लिए कभी किसी अपरिचित की मदद न लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके एटीएम का पिन नंबर सामने वाला व्यक्ति पता कर लेता है और धोखे से आपका एटीएम कार्ड अपने पास रखकर पैसे निकाल सकता है। यदि मजबूरी में आप दूसरे को एटीएम कार्ड दे रहे हैं तो पिन नंबर मददगार को केबिन से निकालकर खुद डालें। इस दौरान हाथ से एटीएम का कीपैड छिपाकर रखें। संभव हो तो हमेशा ऐसा एटीएम इस्तेमाल करें जिसमें सीसीटीवी कैमरा लगा हो या कोई गार्ड बाहर बैठा हो।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581