उत्तराखंड समाचार

सुशील राठी उत्तराखण्ड असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

असंगठित कामगार/कर्मचारियों को संगठित करने के लिए काम करेंगे।

देहरादून, 14 फरवरी। अखिल भारतीय असंगठित कामगार/कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. उदयराज द्वारा सुशील राठी को उत्तराखण्ड प्रदेश असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सुशील राठी के उत्तराखण्ड असंगठित कामगार/कर्मचारी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने सुशील राठी से अपेक्षा की है कि वह अपने कर्तब्यों का निर्वहन करते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते हुए असंगठित कामगार/कर्मचारियों को संगठित करने के लिए काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581