उत्तराखंड समाचार

विधायक ने दिया पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा

बंदरबाट का आरोप लगाते हुए पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।

देहरादून : पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ विधायक ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने सदस्य पद की नियुक्ति में बंदरबाट का आरोप लगाते हुए पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद पर पार्टी जोर देती रही है। लेकिन विधायकों को यह पद देकर अन्य कार्यकर्ताओं का हक मारा जा रहा है।इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related Articles

Back to top button