उत्तराखंड समाचार

अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही

क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन के विरूद अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने को दिए गए निर्देशों के क्रम में तहसील विकासनगर अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही की कार्यवाही की गई। तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन भण्डारण की सूचना प्राप्त होने पर उप जिलाधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम रामपुर खुर्द के खसरा न. 18 क्षेत्रफल 0.9190 अखिलेश कुमार पुत्र कृष्णदत्त कुकरेती व श्रीमती कलावती पत्नी केडी कुकरेती की भूमि पर भण्डारित अवैध खनन सामग्री कुल 228 धन मीटर को जब्त कर ग्राम प्रधान की सुपुदर्गी में दिया गया जिसकी नियमानुसार नीलामी कराई जायेगी। तहसील विकासनगर के क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन के विरूद अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। तहसील प्रशासन द्वारा जनमानस से अनुरोध है कि यदि उनके पास अवैध खनन के संबंध में कोई सूचना हो तो इसकी जानकारी तहसील को दें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581