उत्तराखंड समाचार

लापता जवानों के परिजनो ने की राज्यपाल से मुलाकात

। दोनों जवान 7वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे।

देहरादून। अरुणाचल प्रदेश स्थित चीन सीमा में तैनात उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले के दो जवान विगत 28 मई, 2022 से लापता हैं जिनका अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनकी खोज-बीन और सही जानकारी का पता लगाने के लिए लापता जवानों के परिजन विधायक रुद्रप्रयाग श्रीमती शैलारानी रावत के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मिले। परिजनों ने अवगत कराया कि विगत 28 मई से दोनों जवानों, हरेन्द्र सिंह और प्रकाश सिंह के लापता होने की सूचना बटालियन द्वारा दी गयी थी और अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। दोनों जवान 7वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। राज्यपाल ने परिजनों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं और इस सम्बन्ध में हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापता जवानों का पता लगाने के लिए सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उनसे वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी। इसके अलावा राज्यपाल ने अन्य सहायता के लिए भी परिजनों को आश्वस्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581