उत्तराखंड समाचार

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जाए विधिक कार्यवाही : जिलाधिकारी

नगर निगम सीमा में ट्रैफिक प्लान बनाकर अनफिट एवं निष्प्रयोज्य वाहनों को चिन्हित कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस, स्कूल वाहन चालकों के लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन, 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध, रोड सेफ्टी क्लब के गठन, विद्यालयों में अनाधिकृत बसों के संचालन, स्कूल संचालकों द्वारा संचालित वाहनों को अनुबंध न किए जाने, आवश्यकतानुसार साइनेज लगाने के साथ ही सड़क मार्गों पर दुर्घटनाओं को न्यून करने के लिए सड़क सुरक्षा के मानकों के तहत सभी प्रकार के आवश्यक कदम उठाए जाने के सबंध में विचार विमर्श किया गया। डीएम ने कहा कि समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान के साथ अनाधिकृत विद्यालयी वाहनों के संचालन के विरुद्ध अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं फिर भी देखने मे आ रहा है कि अनाधिकृत विद्यालयी वाहनों का संचालन अनवरत जारी है। उन्होने परमिट प्राप्त ऐसे विद्यालयी वाहनों, जिनके पंजीकरण, फिटनेस, बीमा की वैधता अवधि समाप्त हो गई है और फिर भी संचालन किया जा रहा है। ऐसे विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर वाहन स्वामियों, विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर अनाधिकृत रुप से  विद्यालयी वाहनों का संचालन न किये जाने के सबंध में जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों प्राविधानों के तहत नोटिस निर्गत करते हुए कार्यवाही की जाए। डीएम ने कहा कि वह बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि 05 अगस्त तक नियमानुसार वैध वाहनों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर संकेतक लगाएं और ब्लैक स्पॉट को दूर करने के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होने कहा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिक कार्यवाही की जाए। हाईवे एवं सडक किनारे स्थापित विद्यालयों के बाहर यातायात संबंधी संकेतक लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए की सभी स्कूल अपने स्तर पर विद्यालय यान समिति का गठन कर ले जिस हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल नामित करते हुए यह निर्देश दिए गए कि उपरोक्त कार्यवाही एक सप्ताह के अंदर कर ली जाए। पांच सबसे ज्यादा वाहन वाले विद्यालयों के चालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कैंप लगाने हेतु निर्देशित किया गया। नाबालिग छात्रों द्वारा वाहन चलाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए एवं अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दे। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं, मृतको व घायलों की संख्या में कमी लाए जाने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। नगर निगम सीमा में ट्रैफिक प्लान बनाकर अनफिट एवं निष्प्रयोज्य वाहनों को चिन्हित कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। हाईवे पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध अभियान चलाकर सघन कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवान, डीएफओ श्वेता सैन, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, एआरटीओ एमपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि धर्मेंद्र सिंह, शिक्षा,  विद्युत, स्वास्थ्य, नगर निगम, पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581