उत्तराखंड समाचार

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने पर अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त के पास से 269ग्राम अवैध चरस बरामद हुई

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थ, शराब तस्करी की रोकथाम के लिए  दिए गए आदेशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। गठित टीम द्वारा लांघा रोड स्थित शीतला नदी पुल से एक अभियुक्त को 269ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/ 20/60  एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया. पुलिस के दौरान पकडे गए अभियुक्त ने अपना नाम अंकित राठौर पुत्र श्यामलाल निवासी बालूवाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून, उम्र  26 वर्ष बताया। अभियुक्त के पास से  269ग्राम अवैध चरस बरामद हुई. अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में  उप निरीक्षक ओमवीर सिंह. कॉन्स्टेबल रिंकेश, पीआरडी कलम सिंह आदि शामिल थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581