उत्तराखंड समाचार

28 स्थानों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

18 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 व 83 पुलिस एक्ट में चालान किए गए।

देहरादून 7 अगस्त। थाना राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर सहस्त्रधारा रोड से अतिक्रमण हटाया गया व सत्यापन की कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान, सत्यापन, अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु अभियान चलाए जाने हेतु दिए गए आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर, चौकी प्रभारी जाखन, आईटी पार्क व कोठालगेट द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में कुल 28 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क, फुटपाथ में अवैध रूप से खड़े डेली, बोर्ड, बैनर आदि को सड़क से हटाया गया। इस क्रम में सत्यापन की कार्रवाई भी की गई। इस दौरान 18 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 व 83 पुलिस एक्ट में चालान किए गए। पुलिस अधिकारियो का कहना हैं की आगे भी लगातार थाना राजपुर पुलिस द्वारा सत्यापन व अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581