उत्तराखंड समाचार

स्पा सेन्टरों पर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही

नियमों का पालन न करने वाले स्पा सेंटरो पर लगाया जुर्माना

देहरादून 7 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुंवर के निर्देशन में स्पा सेन्टरों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की और नियमों का पालन न करने वाले स्पा सेंटरो पर भारी जुर्माना लगाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुंवर द्वारा राजधानी देहरादून में संचालित स्पा सेंटरों में कतिपय अनियमितताओं के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, जिनके अनुपालन में विगत दिनो एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की कार्यवाही कर अवैध देह व्यापार के धन्धे का भाण्डाफोड करते हुए 05 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में आज श्रीमती सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी तथा प्रभारी एण्टी हयूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों द्वारा देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेन्टरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्पा सेन्टरों द्वारा नियमों की अनदेखी किया जाना प्रकाश में आया। जिसमें स्पा सेन्टरो द्वारा अपने यहां कार्यरत कर्मियों का सत्यापन न कराना, स्पा सेन्टरों में मसाज करने वाले युवक-युवतियों के पास थेरेपी करने से सम्बन्धित कोई प्रमाण पत्र न होना, स्पा सेन्टरों में आने वाले ग्राहकों का रिकार्ड नियमित रूप से मेंटन नहीं करना तथा सीसीटीवी कैमरो का निर्धारित स्थान पर न होना पाया गया। जिस पर पुलिस द्वारा नियमो की अनदेखी करने वाले ऐसे स्पा सेंटर संचालकों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भारी जुर्माना किया गया। साथ ही सभी स्पा सेंटर संचालको को अपने यहां कार्यरत कर्मियों का विस्तृत ब्यौरा सम्बन्धित थाने को उपलब्ध कराने, स्पा सेन्टर में आने वाले ग्राहकों का विवरण मय आईडी के रजिस्टर में व्यवस्थित रूप से अंकित करने तथा स्पा सेन्टरों पर निर्धारित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा स्पा सेन्टरों को जारी लाइसेन्स/रजिस्ट्रेशन नम्बर को स्पा सेन्टर के मुख्य द्वार पर चस्पा करने हेतु सख्त हिदायत दी गयी। स्पा सेंटरो की नियमित रूप से निगरानी करने हेतु सभी थानो पर अलग से एक टीम गठित की गयी है, जिसके द्वारा नियमित रूप से स्पा सेंटरो का निरीक्षण कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चौक किया जायेगा तथा इस बात को सुनिश्चित किया जायेगी कि सभी स्पा सेन्टरो द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581