उत्तराखंड समाचार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने आज पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा अभिलेखों को अद्यावधिक करने के निर्देश दिये। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर द्वारा सभी शाखा प्रभारियों को कार्यालयो की सफाई व्यवस्था तथा अभिलेखो के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। कार्यालय अभिलेखो के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अभिलेखो को नियमित रुप से अध्यावधित करने तथा जाँच हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रो का समयबद्ध रुप से विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। कंट्रोल रुम के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त होने वाली सूचनाओं को थाना /चौकियों को प्रसारित करने तथा पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर लिए जाने वाले रिस्पॉन्स टाईम के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर द्वारा जानकारी प्राप्त करते हुये रिस्पॉन्स टाईम को और बेहतर करने के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। पुलिस कार्यालय स्थित कैन्टीन के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कैन्टीन में सफाई  व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा कोरोना वायरस सक्रमण के दृष्टिगत कैन्टीन में आने वाले लोगो के सैनिटाइजेसन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कैंटीन संचालक को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस कार्यालय के प्रवेश द्वार पर आने जाने लोगो के लिए सेनेटाइजर की व्यवस्था करने तथा पुलिस कार्यालय में अग्नि सुरक्षा हेतु लगाए गए फायर एक्सटिंगुशर की जांच अग्निशमन अधिकारी से करवाते हुए सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाये दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गये।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581