उत्तराखंड समाचार

जेल में निकली शिव बरात, कैदी बने बराती

एक मुस्लिम बंदी सहित कई कैदियों ने कांवड़ उठाई और जलाभिषेक किया।

हरिद्वार : श्रावण मास में जिला कारागार के भीतर भी शिवभक्ति की धूम है। कारागार में न सिर्फ शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। बल्कि, बंदियों ने पहली बार भगवान भोले शंकर और मां पार्वती की बरात निकाली। एक मुस्लिम बंदी सहित कई कैदियों ने कांवड़ उठाई और जलाभिषेक किया। एक बैरक से दूसरी बैरक तक निकाली गई शिव बरात में बंदी जमकर थिरके।

जिला कारागार में पिछले दिनों वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के निर्देशन में जेल स्टाफ और बंदियों ने मिलकर कई त्योहार मनाए। जेल में होली-दीवाली से लेकर दशहरा, जन्माष्टमी जैसे पर्वों पर रामलीला, कृष्ण लीला का मंचन भी कैदियों ने मिलजुलकर किया। इसी तरह श्रावण मास में जेल के बंदी और कैदी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सरोबार हैं। वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि जेल में शिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई है। एक मुस्लिम बंदी इरफान सहित कई कैदियों ने कांवड़ उठाई और जलाभिषेक किया। एकलव्य बैरक से लेकर बैरक नंबर दो तक बंदियों ने शिव बरात निकाली। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसके बाद शिव बरात निकाली गई। साथ ही कैदियों ने शिव की महिमा का मंचन किया। जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि धर्म-कर्म में भाग लेने से कैदियों और बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। उन्हें बुराईयों से हटकर अच्छाई की तरफ बढ़ने का संदेश मिलता है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464