उत्तराखंड समाचार

शहर से तुरंत हटाया जाए अतिक्रमण : पीयूष गौड

दुकानदार अपनी दुकान का डिस्प्ले दुकान से बाहर ढाई तीन फुट जगह घेर कर रखता है

देहरादून। आज पीयूष गौड प्रदेश सचिव एवं महानगर सेवादल प्रभारी ने एक ज्ञापन एमडीडीए उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में अधीक्षण अभियंता एचसी राणा के माध्यम से उपाध्यक्ष एमडीडीए को ज्ञापन प्रेषित करते हुये शहर व आबादी क्षेत्र से अनाधिकृत अतिक्रमण को यथा शीघ्र हटाने की मांग की। इस अवसर पर पीयूष गौड ने कहा कि हर क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण से आम नागरिकों को रोजमर्रा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, लेकिन विभाग इस ओर आंखे मूंदे बैठा है। जिससे अतिक्रमणकारियों को शै मिली हुई है। आज प्रत्येक क्षेत्र में लोगों ने आवासीय स्थान को व्यवसायिक बना दिया है लेकिन किसी ने भी मानकों के अनुसार पार्किंग नहीं छोड़ी है। पहले तो दुकानदार अपनी दुकान का डिस्प्ले दुकान से बाहर ढाई तीन फुट जगह घेर कर रखता है और आने वाले ग्राहक पार्किंग न होने की वजह से तीन फुट जगह घेर लेते हैं और जब सड़क के दोनों ओर व्यवसायिक गतिविधि हो तो 20 फीट का रास्ता मात्र 8/9 फीट का ही शेष रह जाता है। यदि कोई इस पर दुकानदार से पार्किंग बनाने की बात कहता है तो दुकानदार अपनी गलती मानने के बजाय राहगीरों से लड़ने लगता है  और अन्य सभी लोग तमाशबीन होते हैं। पीयूष गौड ने एमडीडीए से मांग की कि सभी क्षेत्रों जहां भी निजी आवास पर व्यवसायिक गतिविधि या दुकानें काबिज हैं, उन सभी से पार्किग छुड़वाई जाएं या फिर ऐसे अतिक्रमण को तुरंत सील किया जाए। शीघ्र ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर रोक न लगाई गई तो कांग्रेस सेवादल धरना प्रदर्शन को मजबूर होगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी एमडीडीए की होगी। ज्ञापन देने वालों में पीयूष गौड प्रदेश सचिव एवं महानगर सेवादल प्रभारी, सुदामा सिंह महानगर सचिव,  भूपेंद्र धीमान, राम सिंह आदि मौजूद थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581