उत्तराखंड समाचार

600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

स्कूल कॉलेज के लड़कों व मजदूरों को ऊंचे दामों में बेचकर अच्छा खासा लाभ हो जाता है l

देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे “अभियान को सफल बनायें जाने के लिए प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर  के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी  डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष राजपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया। इसी क्रम में पुलिस  टीम द्वारा सहस्त्रधारा बाईपास रोड थाना राजपुर देहरादून के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त संजय नेगी पुत्र भरत सिंह निवासी लमगांव ग्राम कोरडी टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाला बाला भगवान दास चौक थाना रायपुर  देहरादून उम्र 41 वर्ष को 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 180/22 धारा 8/20/एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सस्ते दामों में गांजा खरीद कर लाता हैं तथा देहरादून में स्कूल कॉलेज के लड़कों व मजदूरों को ऊंचे दामों में बेचकर अच्छा खासा लाभ हो जाता है l

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जैनेंद्र राणा चौकी प्रभारी आईटी पार्क, कांस्टेबल द्वारिका प्रसाद, कांस्टेबल प्रदीप असवाल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581