उत्तराखंड समाचार

पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का आयोजन

शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात उक्त रिक्रूट आरक्षी उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों तथा पी.ए.सी. वाहिनी में अपनी सेवाऐं देंगे।

देहरादून। आज पुलिस लाइन देहरादून में मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों/वाहिनी से भर्ती मृतक आश्रित 24 रिक्रूट आरक्षियों (11 पुरूष तथा 13 महिलाऐं) की पासिंग आउट परेड एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मृतक आश्रित सेवा नियमावली के अन्तर्गत भर्ती 24 रिक्रूट आरक्षियों (11 पुरूष तथा 13 महिलाऐं) का आरटीसी पुलिस लाईन देहरादून में विगत 18 अप्रैल 22 से 09 माह का गहन प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया था। रिक्रूट आरक्षियों को कुल 09 माह का आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें अन्तः कक्ष में भारतीय दण्ड सहिंता, दण्ड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, विविध अधिनियम, पुलिस और समाज, मानव व्यवहार तथा मनोविज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास, अपराध शास्त्र तथा थाना अभिलेख, पुलिस संगठन, प्रशासन एवं पुलिस रेगुलेशन तथा बाह्यकक्ष में पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस प्रशिक्षण, पीटी/पीई, योगा, यूएसी तथा मोटर साइकिल का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अतिथि व्याख्यानकर्ताओं द्वारा प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबन्धन, विधि विज्ञान तथा बम डिस्पोजल आदि विषयों पर व्याख्यान दिये गये, साथ ही इन्हें कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस की मुख्यधारा में जुड़ने पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात उक्त रिक्रूट आरक्षी उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों तथा पी.ए.सी. वाहिनी में अपनी सेवाऐं देंगे।
पुरस्कार विजेताओं के नाम :-
1- बाह्य विषयों में प्रथम – रिक्रूट महिला आरक्षी मनीषा
2- अन्तः विषयों में प्रथम- रिक्रूट महिला आरक्षी अनीता गुसांई
3- परेड कमाण्डर – रिक्रूट आरक्षी लक्ष्मण सिंह कुँवर
4- सर्वांग सर्वाेत्तम- रिक्रूट आरक्षी लक्ष्मण सिंह कुँवर

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581