उत्तराखंड समाचार

नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को हटाकर नाले को खुलवाया

पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी और बरसात में पानी आसपास की दुकानों में घुस रहा था।

देहरादून। कौलागढ़ रोड पर एक काम्पलेक्स संचालक ने सड़क किनारे के नाले को पाटकर इसके ऊपर कांपलेक्स की पार्किंग बना दी थी। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी और बरसात में पानी आसपास की दुकानों में घुस रहा था। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा और स्थानीय व्यापारियों ने इसकी शिकायत मेयर और नगर स्वास्थ्य अधिकारी से की। निगम ने टीम को मौके पर भेजकर जांच करने को कहा। इसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई है। गुरुवार को नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटाकर नाले को खुलवाया। इधर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक वोहरा ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण करने वाले लोग उन्हें और उनकी पार्षद पत्नी को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581