उत्तराखंड समाचारखेल

भैलों खेल कर मनाया इगास महोत्सव

डांडी कांठी क्लब द्वारा जोगीवाला रिंग रोड में आयोजित इगास महोत्सव में विधायक उमेश शर्मा काउ के साथ सम्मिलित हुआ।

देहरादून। डांडी कांठी क्लब द्वारा जोगीवाला रिंग रोड में आयोजित इगास महोत्सव में विधायक उमेश शर्मा काउ के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर लोक संस्कृति के संवाहक भैलों खेल कर इगास महोत्सव को सभी के साथ मनाया। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा की हम सभी अपने लोक महोत्सवों के संरक्षण एवं उनके संवर्धन में प्रतिभाग करते हुए पूरे जोश और उल्लास के साथ इगास मनाए। इगास लोक पर्वों एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे पूर्वजों की धरोहर व पर्वतीय संस्कृति की विरासत है। हमें अपने लोकपर्वाे व संस्कृति को संरक्षित रखने की आवश्यकता है।देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है। ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस श्रृंखला को इगास-बग्वाल नाम दिया गया। अपनी अलग संस्कृति और परंपराओं से उत्तराखंड की एक अलग पहचान हैं, लेकिन आधुनिकता के इस युग में धीरे-धीरे लुप्त हो रही संस्कृति और परंपराओं को बचाने की जिम्मेदारी हमारी नई पीढ़ी की है, ऐसे में अपनी संस्कृति, रीति रिवाज और परंपराओं को संजोय रखने के लिए हमें कई अहम कदम उठाने की जरूरत है ताकि हम अपनी अलग पहचान कायम रख सकें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581