उत्तराखंड समाचार

28 जुलाई से मंडलीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगे कर्मचारी

12 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर जताया आक्रोश

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण समेत 12 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने आक्रोश जताया। यूनियन ने मंडलीय प्रबंधक को आंदोलन का नोटिस थमा दिया है। चेताया कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारी 28 जुलाई से मंडलीय कार्यालय में बेमियादी धरना शुरू करेंगे। क्षेत्रीय मंत्री राकेश पेटवाल ने नोटिस में बताया कि यूनियन ने 18 अप्रैल को प्रबंधन को मांग पत्र दिया था। इसमें वेतन भुगतान प्रत्येक महीने प्रथम सप्ताह में करने, लंबित एसीपी एरियर, अतिकाल का भुगतान करने, संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण होने तक 24000 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने, राज्य कर्मचारियों की भांति डीए और आवास भत्ता देने, निगम मुख्यालय में सम्बद्ध कार्यालय सहायकों को मुख्यालय में समायोजित करने, एमएसीपी एवं प्रोन्नति के बाद मुख्यालय स्तर पर अनुमोदन व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने, मंडल में सभी रिक्त पदों पर प्रोन्नति की कार्यवाही पूरी करने समेत 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की थी, लेकिन प्रबंधन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की, जिस कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह ने कहा कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं होता है तो कर्मचारी 28 जुलाई से मंडलीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581