उत्तर प्रदेश समाचार

डिजिटल इंडिया वीक : छात्राओं को कराया डिजिटल इंडिया योजना से अवगत

प्रत्येक को एक बड़े लक्ष्य के भाग के रूप में देखा जा सके

फरीदाबाद। गर्वनमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने छात्राओं को डिजिटल इंडिया के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मेट्रो स्कूल के निवर्तमान प्रधानाचार्य संजीव चावला ने छात्राओं को डिजिटल इंडिया के अंतर्गत उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया तथा कहा कि बोर्ड कक्षा की छात्राओं को टैबलेट्स वितरण भी डिजिटल इंडिया का ही भाग है। हमारे प्रधान मंत्री जी का विजन है कि हमारे देश का प्रत्येक नागरिक, युवक, युवती, बच्चा, छात्र डिजिटली इक्युपड हो। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने मुख्य अतिथि संजीव  चावला की का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया मिशन का आदर्श वाक्य पावर टू एम्पावर है। डिजिटल इंडिया पहल के तीन मुख्य भाग – डिजिटल ढांचे का निर्माण, सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी और डिजिटल साक्षरता हैं। सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध करवाया जा रहा है। सभी स्थानों पर कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी तक सभी की पहुंच सुगम की जा रही हैं। डिजिटल इंडिया एक ऐसी शुरुआत है जो बड़ी संख्या में विचारों को एकल एवम व्यापक दृष्टि में जोड़ती है ताकि उनमें से प्रत्येक को एक बड़े लक्ष्य के भाग के रूप में देखा जा सके। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम बहुत सारी वर्तमान योजनाओं के पुनर्गठन पर भी ध्यान केंद्रित करता है जिन्हें एक सिंक्रनाइज़ रूप से लागू किया जा सकता है।महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम भारत को डिजिटल सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए निर्धारित किया गया है। डिजिटल इंडिया की प्रकृति रूपांतरकारी है व इससे सुनिश्चित होगा कि सरकारी सेवाएं नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध हों। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को डिजिटल रूप से एक सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलना है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय की कंप्यूटर प्राध्यापिका नविता और दीपिका भी आपको डिजिटली साक्षर बनाने में जुटी हैं आप को सभी की डिजिटल इंडिया के माध्यम से सभी योजनाओं को आमजनों से सांझा करनी है जिस से सभी लाभान्वित हों।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581