उत्तराखंड समाचार

दिशा की बैठक में अनुपस्थित लोनिवि के एसई और तीनों ईई का वेतन रोका

खटीमा बाईपास में पानी निकासी के लिए आवश्यकतानुसार कार्यवाही करें।

रुद्रपुर। दिशा की बैठक में अनुपस्थित होने पर केंद्रीय रक्षा पर्यटन राज्यमंत्री ने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता महिपाल रावत, ईई रुद्रपुर विनोद डोबरियाल, ईई काशीपुर अरुण कुमार व ईई खटीमा मोहन पलड़िया को स्पष्टीकरण जारी करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोनिवि के विभिन्न निर्माण कार्यों की जांच करने के डीएम को निर्देश दिए।रविवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में केंद्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। भट्ट ने कहा कि जिले में 76 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कहा कि 15 अगस्त तक जिन सरोवरों का कार्य पूरा हो जाए उन सभी सरोवर का शुभारंभ जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके परिजनों से कराया जाएगा। कहा कि जिन तालाबों, जलाशयों में सिल्ट एकत्र होने की समस्या आ रही है उन सभी स्थानों पर बरसात के बाद सिल्ट की समस्याओं को दूर करें।उन्होंने रोड निर्माण एजेंसियों की समीक्षा के दौरान खटीमा बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि खटीमा बाईपास में पानी निकासी के लिए आवश्यकतानुसार कार्यवाही करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में जल्द कलर अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कराने के निर्देश सीएमओ को दिए।जेजेएम के कार्यों की समीक्षा के दौरान इंजीनियरों को निर्देश दिए कि जल्द सभी को पेयजल उपलब्ध कराएं। उन्होंने डीएम युगल किशोर पंत को रुद्रपुर में सर्किट हाउस की स्थापना के लिए प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। जसपुर में विद्युत पोलों पर केबल लगाने के दौरान पोल गिरने पर डीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।वहां बैठक में विधायक शिव अरोरा, आदेश चौहान, भुवन कापड़ी, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, किच्छा मंडी चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, डीएम युगल किशोर पंत, सीडीओ विशाल मिश्रा, डीएफओ संदीप कुमार, सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ तारा हयांकी, सीईओ आरसी आर्या, पेयजल निगम ईई मृदुला सिंह, सीएचओ भावना जोशी आदि थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581