उत्तराखंड समाचारक्राइम

सराफ से 21 लाख रुपये का सोना लिया, चेक हो गए बाउंस

कालीदास रोड स्थित श्रीकृष्ण ज्वेलर्स के स्वामी से ठगी

देहरादून। आज राजधानी देहरादून में सराफ से ठगी का मामला सामने आया, जिसमे दो लोगो द्वारा 21 लाख के सोने के जेवर लिए गए भुगतान के रूप में सराफा व्यापारी को चेक प्रदान किया गया, जब व्यापारी ने चेक भुगतान के लिए जमा किए तो ये बाउंस हो गए। आरोप है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में एसपी सिटी को शिकायत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डुंड बहादुर चौधरी की कालीदास रोड पर श्रीकृष्ण ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनका कहना है कि उनकी दुकान पर गत 16 नवंबर को मसूरी रोड के रहने वाले अंकित सिंह रावत और पूजा चमोली आए थे। उन्होंने दुकान से बहुत से सोने के जेवरात लिए। इसके लिए इन दोनों ने उन्हें 13.38 लाख रुपये और 8.30 लाख रुपये के चेक दिए। इसके अलावा बाद में 13.38 लाख रुपये का एक दूसरे बैंक का भी चेक दिया।डुंड बहादुर चौधरी ने ये चेक बैंक में जमा किए तो बाउंस हो गए। इसके बाद से ये दोनों उनसे लगातार समय मांग रहे हैं। अब कुछ दिन पहले जब उनसे संपर्क हुआ तो दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में अंकित सिंह रावत और पूजा चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581