उत्तराखंड समाचार

मेयर को कराया शहर की समस्याओं से अवगत

कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने की मेयर से मुलाकात

देहरादून। महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमण्डल ने देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा व नगर आयुक्त से मुलाक़ात की, जिसमें शहर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। प्रतिनिधिमण्डल ने शहर में जलभराव की समस्या को देखते हुए बड़े नाले व नालियों की सफाई अतिशीघ्र कराने के लिए कहा, ताकि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या ना हो। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को भी चुस्त-दुरुस्त कराने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल ने मेयर को बताया की कुछ लोगों द्वारा नगर निगम की भूमि पर कब्ज़ाया किया जा रहा है तथा डीएल रोड पर पुरानी चुंगी जो अब बंद हो चुकी है, उसको भी खुर्द बुर्द किया जा रहा है, उस पर रोक लगाने के लिए कहा गया है।प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश प्रवक्ता दीप बोरा, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर विजेंद्र पाल, पार्षद रमेश कुमार (मंगू), राजेश परमार, हरी प्रसाद भट्ट, अमित भंडारी, अर्जुन सोनकर, अनूप कपूर, इलियास अंसारी, देविका रानी, एतात खान, सविता सोनकर, मुकेश सोनकर,आनंद त्यागी,हुकुम सिंह गाड़ियां, आशु रतूड़ी, प्रवेश त्यागी, आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581