उत्तराखंड समाचार

नैनीताल में हुआ शिवसेना प्रमुख का स्वागत

अपने विचार व्यक्त करते हुये शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की शिवसेना भारत का राजनीतिक दल हैं

देहरादून/नैनीताल। शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने आज नैनीताल पहुँचने पर राज्य अतिथि गृह में शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख ने नैनीताल मे शिव सेना की मजबूती के लिये कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की शिवसेना भारत का राजनीतिक दल हैं, इसकी स्थापना १९ जून १९६६ को बालासाहेब ठाकरे ने की थी। वर्तमान समय में इस दल के लोक सभा में १८, राज्य सभा में ३ निर्वाचित सदस्य हैं। इस दल का प्रतीक चिन्ह बाघ है। पूरे देश में शिव सेना को एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी दल के रूप में जाना जाता है।

शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार का स्वागत करने वालों मे मुख्य रूप से रूपेंद्र नागर, भोपाल सिंह कार्की, अशोक सिंधी, राजेश साहू, हेमंत, त्रिलोक सिंह यादव, शिवम गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581