उत्तराखंड समाचारक्राइम

मोबाइल लूट की घटना का खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 30 जून को संजना शर्मा पुत्री बलवीर शर्मा निवासी ग्राम खराया पो.ओ. घराना कालसी हाल पता लेनं।-08

देहरादून, 30  जून। दून पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 30 जून को संजना शर्मा पुत्री बलवीर शर्मा निवासी ग्राम खराया पो.ओ. घराना कालसी हाल पता लेनं।-08 चमन विहार जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि सुबह ड्यूटी पर जाते समय स्कूटी सवार 02 लडके आईटीआई से पहले चमन विहार के मेन गेट के पास उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन रियल मी-सी2 (रंग नीला) छीन कर भाग गये। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मुकदमा अपराध सख्या -412/24 धारा- 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया, साथ ही पीडिता से पूछताछ एंव सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज मुखबिर खास की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त शिबू राम पुत्र संजय राम निवासी 146 ब्रहमपुरी, थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष को चक्की टोला के पास से महिला से छीने गये मोबाइल फोन रीयल मी सी-2 रंग नीला व घटना मे प्रयुक्त स्कूटी सं.- यूके-07-9425 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के साथ पीछे बैठा दूसरा व्यक्ति, जो घटना के समय अभियुक्त के साथ शामिल था, मौके का फायदा उठाकर पुलिस टीम को देख कर स्कूटी के कूदकर भागने मे कामयाब हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581