उत्तराखंड समाचार

ग्राम पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प पारित

गिन्नी बैण्ड स्थित दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की गई है।

मुनस्यारी। गिरगांव के बाद उससे लगे ग्राम पंचायत गिन्नी में भी महिलाओं की अगुवाई में ग्राम पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प पारित किया गया है। महिलाओं ने सभी घरों सहित गिन्नी बैण्ड की दुकानों में जाकर इस गांव को पूर्ण नशामुक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील की है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने आज नेतृत्व कर रही महिलाओं को फोन कर उनकी पीठ थपथपाई। कहा कि वे शीघ्र गिन्नी गांव आकर इस गांव को भी गोद लेने की घोषणा करेंगे। सीमांत विकास खंड के ग्राम पंचायत गिरगांव के बाद गिन्नी दूसरा ग्राम पंचायत है, जिसने पूर्ण शराब बंदी की घोषणा की है। बीते रोज ग्राम प्रधान मीना राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा जागरूक पुरुषों की एक बैठक हुई। जिसमें तय किया गया है कि ग्राम पंचायत गिन्नी में नशें के सभी प्रकारों पर रोक रहेगी। महिलाओं ने तय किया है कि पूजा, पाठ, विवाह, नामकरण, उन्नयन संस्कार सहित भवनों के लिंटर आदि सार्वजनिक समारोहों में शराब पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाएगी। बैठक में तय होने के बाद महिलाओं द्वारा घर -घर जाकर ग्राम पंचायत के 167 परिवारों से शराबमुक्ति अभियान में भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गिन्नी बैण्ड स्थित दुकानदारों से भी सहयोग की अपील की गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष धाना देवी राणा, कोषाध्यक्ष कमला राणा ने आज जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को फोन द्वारा अपने अभियान की जानकारी दी। मर्तोलिया ने कहा कि सरकार क्या करती है, हम केवल अपने गांव तथा घर को नशे से बचाने के लिए विचार विमर्श कर नशामुक्त समाज बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने महिलाओं के इस अभियान की तारीफ करतें हुए कहा कि वे शीघ्र गांव में आकर इस गांव को भी गोद लेकर यहां विकास कार्यों की बौछारें करवायेंगे। उन्होंने ग्रामवासियों से इस अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग देने की अपील की। महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने इस अभियान की सफलता के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि आख़िरी दम तक वे गिन्नी गांव को नशामुक्त बनाकर ही दम लेंगे। इस अवसर पर वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह नेगी, गंगा राम, पुष्कर राणा, चंचल राणा, जसमल सिंह नेगी,नारायण राणा, ग्राम प्रधान मीना राणा, धाना देवी राणा, कमला देवी राणा, दीपा मेहरा, ज्योति नेगी, बसंती राणा, पुष्पा राणा, नारायणी, उदीमा, देवकी, कुसुमा,नथुली,हिमम्ती देवी आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581