उत्तराखंड समाचार

संविधान दिवस पर व्याख्यान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रस्तावना का प्रारंभ हम भारत के लोग से शुरू करते है और 26 नवंबर 1949 अंगीकरण पर समाप्त होती है।

फरीदाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड और गाइडस द्वारा संविधान दिवस पर व्याख्यान एवम क्विज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस, स्काउट्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि संविधान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान में विश्व के अनेक संविधानों के श्रेष्ठ प्रावधानों को सम्मिलित किया गया है उदाहरण के लिए प्रस्तावना का विचार अमेरिका के संविधान से लिया गया है प्रस्तावना की भाषा को ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया है प्रस्तावना का प्रारंभ हम भारत के लोग से शुरू करते है और 26 नवंबर 1949 अंगीकरण पर समाप्त होती है। 1976 में 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा प्रस्तावना में संशोधन किया गया था अब तक प्रस्तावना में यद्यपि एक ही बार संशोधन हुआ है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने जूनियर रेडक्रॉस, ब्रिगेड और लीगल लिटरेसी क्लब सदस्यों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स का भी अवलोकन किया और बच्चों द्वारा पोस्टर और पेंटिंग के माध्यम से संविधान दिवस पर दिए गए संदेशों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजन में प्राध्यापिका प्रज्ञा, धर्मपाल शास्त्री, गीता और सीमा का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि पोस्टर द्वारा बालिकाओं ने संविधान में देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के निहित अधिकारों का वर्णन किया। प्राचार्य मनचंदा ने संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464