उत्तराखंड समाचार

दून पुलिस ने किया शातिर नकबजन को गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है और पूर्व में भी चोरी, नकबजनी के अपराध में जेल जा चुका है।

देहरादून। राजपुर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये शातिर नकबजन को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदि है और पूर्व में भी चोरी, नकबजनी के अपराध में जेल जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 24 जनवरी को रविंद्र शर्मा निवासी धोरण खास निकट आईटी पार्क थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके धोरण खास स्थित बंद मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण व नगदी चुरा लिए हैं। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मु.अ.सं. 14/25 अंतर्गत धारा 305(ए) भा.न्या.सं. का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आईटी पार्क के पास तपोवन रोड पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त राहुल कुमार उर्फ सिद्धार्थ पुत्र सतीश निवासी आर्य नगर नई बस्ती थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 25 वर्ष को चोरी की गई ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त राहुल द्वारा बताया गया कि वह आर्य नगर नई बस्ती का निवासी है तथा नशे का आदी है। अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में प्राप्त ज्वैलरी को अभियुक्त बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का पूर्व में भी विभिन्न अपराधों में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके समबन्ध में जानकारी की जा रही है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581