उत्तराखंड समाचार

दून में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने हेतु स्वीप तहत् निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों आयोजित हो रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मॉनिटिरिंग करने के तथा समस्त विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आज सनातन धर्म इण्टर कॉलेज (बन्नू) रेसकोर्स के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘चुनाव का पर्व देश का गर्व’अभियान के अंतर्गत आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान की जागृति हेतु विद्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र में रैली के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया। रैली से पूर्व विद्यालय प्रार्थना स्थल पर सभी शिक्षक कर्मचारियों और विद्यार्थियों द्वारा मतदाता शपथ भी ली गयी। अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने तथा दूसरों को भी मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई। युवा कल्याण विभाग द्वारा परेड ग्राउण्ड देहरादून से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत नारी शक्ति मैराथन आयोजित करते हुए मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया तथा कमाण्डेंट होमगार्ड राहुल सचान द्वारा मतदाता शपथ दिलाई गई। वहीं मैंद्रथ चकराता की एक बालिका दिया कुकरेती जो 18 वर्ष की हैं तथा नई वोटर हैं द्वारा जौनसारी भाषा में मतदाता जागरूकता अपील के माध्यम से (मेरो हाथ जोड़े के निवदेन से कि आणे वाले लोकसभा चुनावे इंधि अपणो वोट जरूर दें, जबे हम अपणो वोट दयोला तबै हम एक सशक्त भारत का निर्माण करदे, वोट देण इंदि अपणो योगदान जरूर दे) मतदाताओं से मतदान दिवस के दिन वोट करने हेतु अपील की।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581