उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल बोले अग्निपथ योजना सरकार का सराहनीय कदम

युवाओं के फौज में आने से चार साल के प्रशिक्षण के बाद उनकी सोच,

नैनीताल। उत्तर भारत एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने शुक्रवार को यहां राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और मेजर जनरल के बीच सेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं समेत अग्निपथ योजना पर भी बातचीत हुई।दोनों इस बात पर सहमत थे कि अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों में युवाओं की संख्या में वृद्धि होगी। इससे उनका स्किल बढ़ेगा जिससे एक परिवर्तन आएगा जो युवाओं के लिए अच्छे अवसर पैदा करेगा। युवाओं के फौज में आने से चार साल के प्रशिक्षण के बाद उनकी सोच, विचार और धारणा में देश प्रेम का जज्बा और जुनून पैदा होगा। 25 प्रतिशत युवा फौज में आकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान देंगे जबकि शेष 75 प्रतिशत युवा राष्ट्र की मुख्यधारा में आकर समाज में अपने कौशल एवं प्रतिभा के बल पर कार्य करेंगे।इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश हरियाणा और मध्य प्रदेश ने ऐसे युवाओं को पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स में प्राथमिकता देने की बात कही है जबकि गृह मंत्रालय ने भी कहा है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की भर्ती में अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्यपाल ने अग्निपथ योजना को सरकार का सराहनीय कदम बताया। कहा कि दो साल से भर्ती नहीं हुई है जिस कारण पहले भर्ती वर्ष में उम्र में रियायत देते हुए 21 से 23 वर्ष किया गया है जो युवाओं के हित में होगा। अग्निपथ योजना को लेकर सरकार ने सुझाव भी आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना इंडियन आर्म्ड फोर्सेस को ऊंचे दर्जे पर ले जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि हमारे जो युवा अग्निवीर बनकर अग्निपथ पर चलेंगे, वे राष्ट्र निर्माण व देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान देंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464