उत्तराखंड समाचार

अपर मुख्य सचिव ने ली बैठक

। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है।

देहरादून 01 मार्च। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा माननीय राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन, वित्त तथा विधायी विभागों को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। बैठक में सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, डॉ राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581