उत्तराखंड समाचार

विपक्ष के विधायकों ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

विपक्ष के विधायकों ने की सत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से मुलाकात की। इस दौरान विपक्ष के विधायकों एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच सत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वहीं विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदन के सफल संचालन को लेकर ऋतु खंडूडी को बधाई भी दी गई। इस अवसर पर विपक्ष विधायक प्रीतम सिंह, तिलक राज बेहड़, सुमित हृदेश, राजेंद्र भंडारी हरीश धामी, मदन बिष्ट, भुवन कापरी, उमेश कुमार शर्मा, विक्रम सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button