उत्तराखंड समाचार

उत्साह पूर्वक मनाया श्री गुरू गोविन्द सिंह जी का 356 वां प्रकाश पर्व

हजारों की संख्या में संगत ने गुरु जी क़ो मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया l

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान में साध -संगत के सहयोग से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 356 वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले सुन्दर सजे पंडाल में श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा कीर्तन के रूप में मनाया गया l हजारों की संख्या में संगत ने गुरु जी क़ो मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया l
प्रात: नितनेम, शब्द चौकी एवं अरदास के पश्चात भाई शुभप्रीत सिंह जी, हज़ूरी रागी श्री दरबार अमृतसर वालों ने आसा दी वार का शब्द “राजन राज भानन भान ” का गायन कर संगत क़ो निहाल किया l हजूरी रागी भाई गुरदियाल सिंह जी ने शब्द “वाह वाह गोविंद सिंह आपे गुर चेला ” अमृतसर से पधारे भाई जसविंदर सिंह जी ने शब्द ” राजन के राजा महाराजा के माहाराजा” भाई अमनदीप सिंह जी ने हर जन राखे गुर गोविंद, सतवंत सिंह जी हजूरी रागी जी ने शब्द ” हेमकुंड परभत है जहा” का गायन कर संगत क़ो निहाल किया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में करवाऐ गऐ कीर्तन-कवीता व निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों व विद्यार्थियों क़ो स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया l हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह जी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के जीवन में कर्मवीर – धर्मवीर – युद्धवीर- गियानवीर- खीमावीर – दानवीर और प्रेमवीर आदि गुणों से भरपूर जीवन रहा। भाई चरनजीत सिंह जी हजूरी रागी ने वह परगटिओ मरद अगंमडा वरीआम इकेला शब्द गायन किया।। कार्यक्रम स्थल को तेज़ रोशनी व फूलों द्वारा सरदार मनजोत सिंह सुपुत्र सरदार चरनजीत सिंह द्वारा सजाने की सेवा की गई।। हजारों श्रद्वालुओं द्वारा गुरु साहिब जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।। कार्यक्रम में मिशठान प्रशाद वह गुरु का लंगर अतुट वरताया गया।। लंगर वरताने की सेवा स्कूलों के बच्चे व जत्थों द्वारा की गई।।
इस अवसर पर गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपप्रधान चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह,गुरप्रीत सिंह जोली, बलजीत सिंह सोनी, डी एस मान, गुरदीप सिंह टोनी, बलबीर सिंह साहनी, राजेंदर सिंह राजा देविंदर सिंह मोंटी ,जसविंदर सिंह गोगी हरमोहिंदर सिंह, जसविंदर सिंह मोठी, अजीत सिंह, गुरविंदर सिंह सेठी,भगत सिंह जी मंच का संचालन देविंदर सिंह भसीन एवं सतनाम सिंह ने किया l इस अवसर सिख सेवक जत्था, गुरमत प्रचार सभा, यूनाइटेड सिख फेडरेशन,बेबे नानकी सेवक जत्था, गुरु घर कि क्लास आदि ने सेवा कर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581