उत्तराखंड समाचार

पॉली किड्स ने मनाया बेबी शो

बच्चों द्वारा नृत्य की अलग-अलग प्रस्तुतियां दी गईं।

देहरादून। पॉली किड्स स्कूल ने अपने जीएमएस रोड और प्रेम नगर शाखा में बेबी शो मनाया। बेबी शो कार्यक्रम में 200 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के लिए सभी नन्हे-मुन्नों को खूबसूरती से तैयार किया गया था। बच्चों के लिए एक फैशन शो आयोजित किया गया एवं वे सभी नन्हे मुन्ने बच्चे आत्मविश्वास से रैंप पर चले! बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ दर्शकों के सामने नृत्य किया। माताओं के लिए भी कुछ खेलों का आयोजन किया गया। जिन्होंने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते। जीएमएस रोड शाखा के विजेता हैं-बंडल ऑफ़ जॉय-सारा चढ़ा, सुन्नीएस्ट स्माइल-इश्मीत, बेस्ट ड्रेस्ड – शिव्या मल्होत्रा, स्पार्कलिंग आईज-औम्या अरोरा, चब्बी चीक्स-अक्षाईनी राणा, करली हेयर-श्रीवानी, बेस्ट वाक-परितेश परमार, हैल्थी बेबी-कृष्णा, फोटोजेंनिक किड – चन्द्रशी अरोरा , राइजिंग स्टार – क्षरीन प्रेम नगर शाखा के विजेता हैं-आदिश्री बालोदी, कृष मुवानी, क्यान मेनन, सानवी, अनैया, दिविषा, विरेषा, अर्चि, अमायरा, इनाया, रयान वाधवा, अनुषा, श्रीनिका गुप्ता एवं इनाया। स्कूल को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।बच्चों द्वारा नृत्य की अलग-अलग प्रस्तुतियां दी गईं। रैंप पर बच्चों ने खूब एन्जॉय किया। कार्यक्रम का बच्चों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर चेयरमैन कैप्टन मुकुल महेंद्रू, डायरेक्टर श्रीमती रंजना महेंद्रू, डॉ. कुलदीप सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीप्ति सेठी, श्रीमती शिप्रा आनंद, श्रीमती पूनम निगम, श्रीमती नेहा सहगल और सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581