उत्तराखंड समाचार

63 वे वार्षिक उत्सव का आयोजन

व्यास ने कहा की भागवत सुनने का फल तभी मिलता है

देहरादून। श्री ऋषि आश्रम मंदिर खुडबुडा मोहल्ला देहरादून में 63 वे वार्षिक उत्सव के पर्व पर महंत विद्या चेतन महाराज के सानिध्य में पवित्र भागवत कथा के छटे दिन व्यास ने कथा की अमृत वर्षा की। व्यास बजरंगी महाराज ने आज रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाकर सभी को आनंदमई कर दिया। आओ  मेरी सखी मुझे मेहंदी लगा दो जब यह भजन गाया तो श्रद्धालु अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर झूमने लगे। इसके पश्चात उन्होंने कन्हैया जी द्वारा रुकमणी हरण का प्रसन्न विस्तार से सुनाएं।

व्यास ने कहा की भागवत सुनने का फल तभी मिलता है जब हम अपने माता पिता गुरु के साथ ही बड़ों का सम्मान करें, आदर करें। उनकी आज्ञा का पालन करें साथ ही मातृशक्ति का भी सम्मान करें। प्रभु भी तभी प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वर देते हैं। इस कलयुग में माता-पिता के रूप में प्रभु साक्षात दर्शन देते हैं। कथा के अंत में सभी श्रद्धालुओं से उन्होंने प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया कि एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कथा में पंडित श्रवण तिवारी, महेश चंद्र गुप्ता रामनिवास गुप्ता, यश गर्ग, दिनेश गोयल, बालेश कुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश गोयल, मनमोहन शर्मा, दयाल चंद गुप्ता, सोहनलाल गर्ग, महिलाओं में श्रीमती सुमन गर्ग, विमला, ममता अग्रवाल, कंचन आनंद, श्वेता गोयल, बीना अग्रवाल, निशा शर्मा, शिखा अग्रवाल, सविता अग्रवाल, क्षमा मित्तल, रुचि गुप्ता, बीना गुप्ता, नीलम गुप्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581