उत्तराखंड समाचार

असम रेजीमेंट एक सर्वश्रेष्ठ रेजीमेंट : राज्यपाल

जेंटलमैन कैडेट्स को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से राजभवन में भारतीय सैन्य अकादमी से असम रेजीमेंट में कमीशन हुए जेंटलमैन कैडेट्स से वार्ता की एवं उनका हालचाल जाना। जेंटलमैन कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी एवं असम रेजीमेंट से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा असम रेजीमेंट एक सर्वश्रेष्ठ रेजीमेंट है। इससे जेंटलमैन कैडेट्स को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जेंटलमैन कैडेट्स से वार्ता के दौरान कहा की परिश्रम करने वालों की कभी हार नही होती। उन्होंने कहा हमें अपने बड़ों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बड़ों के प्रति सम्मान ही आपके अनुशासन को दर्शाएगा। उन्होंने कहा असम रेजीमेंट ने हमेशा परिश्रम एवं देश के प्रति सच्ची सेवा करना सिखाया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464