उत्तराखंड समाचार

माला राज्य लक्ष्मी शाह ने किया अनेक स्थानों पर जनसंपर्क

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त और मजबूत हो रहा है

देहरादून। आज टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के द्वारा टिहरी जिले के कई स्थानों पर जनसंपर्क भ्रमण कार्यक्रम किया गया। जनसंपर्क में माला राज्य लक्ष्मी शाह के द्वारा सभी व्यक्तियों से संपर्क करते हुए सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नागनी बाजार, चंबा बाजार, बादशाह थल, नई टिहरी, बौराडी, टिप्पणी होते हुए जाखणीधार एवं अंजनीसैण तक संपर्क किया गया। टिहरी लोकसभा की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सभी जनता का आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा उन्हे पिछली तीन बार से टिहरी लोकसभा का सांसद बनाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सशक्त और मजबूत हो रहा है, इसके लिए हम सभी को आगे बढ़कर आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करना है। जनसंपर्क में टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश घनै, विधानसभा प्रभारी सुभाष रमोला, डॉक्टर प्रमोद उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, मेहरबान सिंह रावत, खेम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, सुनील, भुवन, हर्षमणी सेमवाल, सत्यवीर चौहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581