उत्तराखंड समाचार

प्रतिनिधिमंडल ने की उप खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात

शिक्षकों को अन्य जगह नौकरी का मौका मिले।

देहरादून। चकराता के शिक्षकों की विभन्न समस्याओं को लेकर राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उप खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार से मिला। इसमें सुगम पोस्टिंग और समय पर वेतन भुगतान सहित कई समस्याएं उठायीं गईं। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रावत ने मांग की कि देहरादून के अन्य विकासखंडों में शिक्षकों का समायोजन किया जाए, ताकि इन शिक्षकों को अन्य जगह नौकरी का मौका मिले। ये भी मांग की गई कि समग्र शिक्षा के वेतन का समय से भुगतान के साथ-साथ समय से राज्य सेक्टर के विद्यालयों का वेतन भुगतान जल्द किया जाए। लंबे समय से चकराता में ठहराव वाले जूनियर के शिक्षकों का सुगम में स्थानांतरण किया जाए। बचे हुए वेतन बिलों का तत्काल निस्तारण करने और मेडिकल बिलों का प्राथमिकता से भुगतान करने की भी मांग की गई। वहीं चकराता विकासखंड की कुछ महिला अध्यापिकाओं की समस्याओं पर विशेष रूप से वार्ता की गयी। वार्ता के दौरान उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष गंभीर सिंह रावत, शिक्षक सुनील ध्यानी, राकेश बिष्ट आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581