उत्तराखंड समाचारक्राइम

नैनीताल में पारिवारिक विवाद के बाद अस्पताल में भिड़े दो पक्ष, दरवाजे खिड़की तोड़े

अस्पताल कर्मियों ने 108 के माध्यम से सूचना देने के साथ ही कोतवाली जाकर पुलिस बुलाई।

नैनीताल : नैनीताल में पारिवारिक विवाद में मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे दो पक्षों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट करते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। देर रात हुए हंगामे के बाद अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए।अस्‍पाल में हंगामा कर रहे लोगों ने आपातकालीन कक्ष का दरवाजा, खिड़की के शीशों के साथ ही कई उपकरण भी तोड़ डाले। बीच बचाव में अस्पताल में तैनात एक पीआरडी गार्ड भी चोटिल हो गया। वहीं हंगामा होने की सूचना देने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार कोतवाली में फोन किया गया। मगर फोन रिसीव नहीं हुआ।अस्पताल कर्मियों ने 108 के माध्यम से सूचना देने के साथ ही कोतवाली जाकर पुलिस बुलाई। जिसके बाद मामला शांत हो पाया। इधर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के मुताबिक मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र में एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। घर पर मारपीट के बाद दोनों पक्ष रात करीब दो बजे मेडिकल परीक्षण के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों पक्षो में विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए अस्पताल कर्मियों ने एक पक्ष को आपातकालीन कक्ष के अंदर और एक पक्ष को कक्ष के बाहर कर दिया। मगर दोनों पक्ष शांत नहीं हुए।कक्ष से बाहर खड़े पक्ष की ओर से करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और अस्पताल की खिड़की के शीशे और दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इतना ही नहीं झगड़ रहे लोगों ने अस्पताल के भीतर रखे उपकरण और अन्य सामान एक दूसरे के ऊपर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल दंगाई हो गया। जिससे अस्पताल कर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। बीच-बचाव करने के दौरान अस्पताल में तैनात एक पीआरडी गार्ड भी चोटिल हो गया।आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ हाशिम अंसारी ने बताया कि स्थिति बिगड़ने के बाद उन्होंने मल्लीताल कोतवाली के लैंडलाइन नंबर पर कई फोन किए, मगर फोन नहीं उठा। जब उन्होंने कोतवाल के सरकारी नंबर पर फोन किया तो फोन बंदा आया। कई बार कोशिश करने के बाद भी जब पुलिस तक सूचना नहीं पहुंच सकी तो उन्होंने 108 के माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंचाई। साथ ही अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय को कोतवाली भेजकर दंगा होने की सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।इधर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में तोड़फोड़, मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर कोतवाली में शिकायत दी गई है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार्टन लॉज निवासी मोहम्मद ताहिर उसकी पत्नी शबाना, सईम और उसकी पत्नी साजिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 341, 323, 3/4 लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581