उत्तराखंड समाचार

डीएम ने किया निरीक्षण, पानी की निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश

नगर निगम एवं लोनिवि को नालियों की सफाई तथा मार्गों पर निर्माण सामग्री हटाने/व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज राजपुर रोड़ सर्वे चैक, ब्राइटलैंड तिराह आदि स्थानों पर निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान जलभराव न हो तथा पानी की सुगमता से निकासी हो। उन्होंने नगर निगम एवं लोनिवि को नालियों की सफाई तथा मार्गों पर निर्माण सामग्री हटाने/व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। रायपुर क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों यथा नगर निगम, सिचांई, लोनिवि के अधिकारियों को क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलभराव का कारण एवं पानी की निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्यों वाले स्थलों पर निर्माण साम्रगी से जलभराव एवं सड़क बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, सिंचाई, लोनिवि, के अधिकारियों सहित जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डाॅ0 दीपशिखा रावत उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581