उत्तराखंड समाचार

महाराज के एक्शन के बाद पौड़ी अस्पताल में हुई विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरुरी स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था।

 

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद सरकार ने पौड़ी जिला अस्पताल में शुक्रवार को ही 34 नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ 18 विशेषज्ञ डाक्टरों की भी तैनाती कर दी। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पूर्व में पौड़ी जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता और सुविधाओं की कमी का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरुरी स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने शुक्रवार को कोटद्वार में भाजपा की चुनावी सभा के दौरान भी मुख्यमंत्री से इस विषय में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता को सुनिश्चित करते हुए शुक्रवार को ही 34 नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ 18 डाक्टरों की भी तैनाती कर दी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तत्काल तैनाती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला अस्पताल पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के बाद अब गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों का उचित इलाज और देखभाल होने के साथ-साथ  सभी स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक दवाएं भी मिल पायेंगी।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581